एक तरफ जहां श्रीदेवी, सैफ अली खान जैसे सितारे अपने बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं वही अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी नव्या नवेली फिल्मों में आएं। लेकिन उन्हें डर है कि कहीं नव्या फिल्मों में आने का फैसला ना कर लें।
विज्ञापन
बिग बी की नातिन नहीं बनेगी हीरोइन, मां ने बताई ये चौंकाने वाली वजह
2 of 5
श्वेता की मां जया बच्चन अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रही हैं और उनकी भाभी ऐश्वर्या राय भी एक नामी हीरोइन हैं और ऐसे में अपनी बेटी नव्या को फिल्मों से दूर रखने का इरादा काफी हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
बिग बी की नातिन नहीं बनेगी हीरोइन, मां ने बताई ये चौंकाने वाली वजह
3 of 5
पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में श्वेता बच्चन ने कहा, 'अगर नव्या एक्टर बनने का फैसला करती है तो ये मेरे लिए काफी डरावनी बात होगी क्योंकि ये बिल्कुल भी आसान नहीं है। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है खासकर तब जब आप एक महिला हो और मुझे पता नहीं कि उसमें ये सब सहने की हिम्मत है भी या नहीं। उसके अलावा असफलता भी एक कारण है। उसके अलावा आपकी एक्टिंग स्किल और आप कैसे दिखते हैं उसकी भी सरेआम धज्जियां उड़ाई जाती हैं।'
बिग बी की नातिन नहीं बनेगी हीरोइन, मां ने बताई ये चौंकाने वाली वजह
4 of 5
नव्या फिलहाल पढाई कर रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनकी बिकनी में तस्वीर सामने आई जो खूब वायरल हुई। इतना ही नहीं नव्या के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जा चुके हैं लेकिन श्वेता नहीं चाहतीं कि बेटी नव्या हीरोइन बनें।
बिग बी की नातिन नहीं बनेगी हीरोइन, मां ने बताई ये चौंकाने वाली वजह
5 of 5
जहां श्वेता कि पिता मेगास्टार अमिताभ बच्चन को नव्या के फिल्मों में काम करने या कोई और करियर चुनने पर कोई आपत्ति नहीं है वहीं श्वेता फिलहाल डरी हुई हैं।