इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई मशहूर हस्तियों के यहां शहनाइयां गूंज रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर बिजनेस मैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल भी कृशा शाह संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान उनके मेहंदी फंक्शन में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने भी शिरकत की और इस दौरान उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी मौजूद रहीं। श्वेता बच्चन नंदा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां जया बच्चन और टीना अंबानी संग पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने इस तस्वीर के साथ यह नहीं बताया है कि ये कहां की है, लेकिन इसमें टीना अंबानी की मौजूदगी से लग रहा है कि यह उनके बेटे अनमोल अंबानी के मेहंदी फंक्शन की तस्वीर है।