फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के बर्थडे को खास बनाएंगी श्वेता बच्चन, देंगी ये सरप्राइज

Tue, 11 Sep 2018 10:16 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
1 of 5
shweta
रोजमर्रा की जिंदगी को बयां करता श्वेता बच्चन नंदा का पहला उपन्यास जल्द ही प्रकाशित होने वाला है। मुंबई के घरों की कहानी कहते इस उपन्यास को श्वेता अपने पिता के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 10 अक्तूबर को लेकर आयेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
shweta
‘हार्परकोलिंस इंडिया’ द्वारा प्रकाशित ‘पैराडाइज टावर्स’ को श्वेता की एक अच्छी शुरुआत बताया जा रहा है। एक बिल्डिंग के अंदर जीवन के तमाम कशमकश को ढूंढने की कोशिश करती यह किताब खो चुकी रुमानियत, दूर भागने की प्रवृत्ति, आपसी बातचीत में तनाव और धमाकेदार दिवाली के जश्न की बात करती है।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan
‘पैराडाइज टावर्स’ लिखने का विचार कैसे आया, यह पूछे जाने पर श्वेता ने कहा, ‘मैं अपने दादा के सान्निध्य में बड़ी हुई हूं, जो एक कवि और लेखक थे। लिखना और पढ़ना हमेशा से हमारे जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा रहा है। जब मैं छोटी थी तब से मैं डायरी लिखा करती थी। मैं कहानियां भी लिखती थी, जिसे मैंने कभी किसी से साझा नहीं किया।’

4 of 5
amitabh bachchan
उन्होंने कहा, ‘फिर, एक दिन मैंने कहा कि अब मैं इस काम में हाथ आजमाऊंगी। मैंने मुंबई में एक अखबार के लिये स्तंभ लिखना शुरू किया। इससे मेरे अंदर आगे बढ़ने और इस पर पूरा ध्यान देने का आत्मविश्वास आया और नतीजे के रूप में ‘पैराडाइज टावर्स’ आपके सामने है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन
फिल्मकार करण जौहर ने इस किताब को गतिमान, हर चीज को बारीकी से बयां करने वाला, हास्य से भरपूर और असाधारण रूप से बौद्धिक’ बताया है। हार्परकोलिंस इंडिया की सहायक संपादक श्रेया पुंज के अनुसार, ‘पैराडाइज टावर्स’ में ताजगी है, इसमें अंतदृष्टि है और इसकी कहानी से हर व्यक्ति जुड़ाव महसूस करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें