बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए सोनम कपूर की शादी यादगार बन गई है। शाहरुख खान और सलमान खान ने सोनम के रिसेप्शन में ऐसा रंग जमाया कि अभी तक पार्टी के वीडियो वायरल हो रहे हैं । इस बीच एक गजब का वीडियो हमारे हाथ लगा है ।
विज्ञापन
2 of 7
श्वेता बच्चन
ये वीडियो है अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन का । जी हां, सोनम के रिसेप्शन में श्वेता बच्चन पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहन पहुंची थीं । पार्टी में ऐसा कोई सेलेब्रिटी नहीं बचा, जिसने डांस ना किया हो ।
विज्ञापन
3 of 7
श्वेता बच्चन
धीर-धीरे जब पार्टी अपने रंग पर आई तो सभी सेलेब्रिटीज ने डांस फ्लोर पर आना शुरू कर दिया । यहां तक कि श्वेता बच्चन भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाईं ।
4 of 7
श्वेता बच्चन
श्वेता ने सलमान खान के गाने 'जुम्मे की रात है' पर अपने डांस मूव्स दिखाए । श्वेता ने लहंगे के साथ दुपट्टा कैरी किया था लेकिन इस डांस वीडियो में उनकी चुनरी कहीं नजर नहीं आई ।
विज्ञापन
5 of 7
श्वेता बच्चन
एक और वीडियो में श्वेता करीना कपूर और शाहरुख खान के साथ 'लैला मैं लैला' गाने पर डांस करती दिख रही हैं । अब श्वेता के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ।
विज्ञापन
6 of 7
श्वेता बच्चन
बता दें कि इससे पहले श्वेता को अबु जानी की भतीजी की शादी में भी डांस करते देखा गया था । पार्टी में श्वेता ने अपनी मां जया बच्चन के साथ 'पल्लो लटके' गाने पर डांस किया था ।
श्वेता के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान और अनिल कपूर ने स्टेज तोड़ डांस किया । पहली बार बेटी की शादी में किसी पिता को इतना डांस करते देखा गया । अनिल कपूर पार्टी खत्म होने तक स्टेज पर नाचते ही रहे ।