फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता अग्रवाल ने साझा की शादी की अनदेखी तस्वीर, आदित्य नारायण ने कमेंट कर यूं जताया प्यार

Tue, 23 Feb 2021 11:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल आदित्य नारायण से शादी करने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आदित्य और श्वेता ने पिछले साल 1 दिसंबर को शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। हाल ही में श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर आदित्य नारायण ने बेहद खास कमेंट किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता अग्रवाल, आदित्य नारायण - फोटो : Instagram
श्वेता अग्रवाल शादी के दिन बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, लेकिन अपनी इस तस्वीर से उन्होंने फैंस के साथ बेहद करीबी लुक साझा किया है। इस तस्वीर में श्वेता बड़े झुमके, भारी गहने और माथा पत्ती पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लाल रंग की बिंदी भी लगाई है जो उनके दुल्हन के लुक को पूरा कर रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता अग्रवाल, आदित्य नारायण - फोटो : Instagram
अब श्वेता के इस तस्वीर को साझा करते ही आदित्य नारायण का बेहद खूबसूरत कमेंट सामने आया है। दरअसल आदित्य ने श्वेता की इस पोस्ट पर हार्ट आई इमोजी पोस्ट किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि श्वेता अग्रवाल ने अपना कमेंट सेक्शन पब्लिक नहीं किया है ऐसे में उनकी तस्वीर पर सिर्फ आदित्य नारायण का कमेंट ही दिख रहा है।

4 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instagram/adiholic_till_last_breath
श्वेता अग्रवाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया है। उन्होंने अपने पहले पोस्ट के तौर पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की थी। आदित्य  ने इस तस्वीर पर भी ढेरों इमोजी पोस्ट किए थे। बता दें कि श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साझा की थी वही तस्वीर आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम पर डिसप्ले पर लगाई हुई है। फैंस को आदित्य और श्वेता का ये प्यार काफी पसंद आता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता - फोटो : इंस्टाग्राम
श्वेता और आदित्य की में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा सितारे शामिल हुए थे। उनकी शादी में गोविंदा के परिवार के अलावा कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी शरीक हुए थे। कोरोना महामारी के कारण आदित्य और श्वेता की शादी में कम लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। हालांकि उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं। शादी के बाद श्वेता और आदित्य 2 बार हनीमून मना चुके हैं। उनकी हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें