फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के ट्वीट के बाद ट्रेंड हुआ #ShutDownFilmCity, वरुण धवन ने दिया करारा जवाब

Sun, 06 Oct 2019 04:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के आरे जंगल में मेट्रो के लिए पेड़ों को काटने का काम शुरू हो गया है। हाल फिलहाल में ही इसके कुछ फोटोज और वीडियोज भी सामने आए थे। वहीं बॉलीवुड भी इस मुद्दे पर दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार सहित कई सेलेब्स फैसले के समर्थन में हैं तो वहीं श्रद्धा कपूर और स्वरा भास्कर जैसे कई सेलेब्स इसके विरोध में। वहीं अब इस मामले में करण जौहर ने भी ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
karan johar - फोटो : social media
दरअसल करण जौहर ने इस मामले में एक ट्वीट किया। करण ने अपने ट्वीट में लिखा- 'ये तो नरसंहार है।  हम अपने सबसे बड़े दुश्मन हैं।  इन्फ्रास्ट्रक्चर कभी भी प्रकृति से पहले नहीं हो सकता है। हमें रुक जाना चाहिए। #SaveAarey'। लेकिन करण के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म सिटी पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
करण के ट्वीट के बाद ट्विटर पर #ShutDownFilmCity ट्रेंड करने लगा। इस हैशटैग के साथ लेखक आशीष चांदोरकर ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'आरे कार डिपो के लिए प्रस्तावित 20 गुना से अधिक जगह पर फिल्म सिटी स्थित है। यह संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के किनारे पर स्थित है। मुंबई में और भी हरियाली हो जाएगी अगर फिल्म सिटी को ध्वस्त कर दिया जाए और यहां पेड़ लगा दिए जाएं।' आशीष चांदोरकर के अलावा एक अन्य ट्विटर यूजर निरंजन गोहोकर ने लिखा- 'फिल्म सिटी में बनने वाले सेट प्लास्टर ऑफ पेरिस, स्टायरोफोम, लकड़ी और प्लाइवुड के होते हैं। इसके साथ ही लाइट, एसी और डिजिटल उपकरण को लाइट देने के लिए जनरेटर चलते हैं जिसमें कई लीटर डीजल फूंका जाता है और ये सब एंटरटेनमेंट के नाम पर होता है।' 




4 of 5
varun dhawan - फोटो : social media
इन ट्वीट्स के अलावा साक्षात दलवी ने भी एक फोटो शेयर करते हुए फिल्म सिटी पर आरे की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाया है। वहीं वरुण धवन ने साक्षात को जवाब भी दिया है। वरुण ने लिखा- 'यह भी एक तरह से गलत है, लेकिन पहले जो गलत हुआ उसे दोबारा दोहराने की जरूरत नहीं है। यह आरोप मढ़ने का खेल नहीं हो रहा है दलवी साहब। अभी जो सही है वहीं करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
#Aarey - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि ये पूरा विवाद तब से शुरू हुआ है जब से मुंबई के आरे क्षेत्र में मेट्रो कार शेड बनने की बात सामने आई है। बता दें कि मेट्रो कार शेड के लिए आरे के जंगलों के 2700 पेड़ काटे जाने हैं। ऐसे में आम लोगों को साथ ही जहां कुछ सेलेब्स इसका विरोध कर रहे हैं तो वहीं कुछ समर्थन में हैं। इस मामले पर श्रद्धा कपूर, लता मंगेशकर, फरहान अख्तर, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन सहित कई सेलेब्स अपनी बात रख चुके हैं।

पढ़ें: कभी रिलीज ही नहीं हुई अजय देवगन की ये फिल्म, जानें अब क्यों वायरल हो रही है फोटो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें