नक्सलबाड़ी
- फोटो : ट्विटर
'नक्सलबाड़ी' की शूटिंग शुरू
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की चर्चित वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' की शूटिंग गोवा में शुरू हो चुकी है। पार्थो मित्रा के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में अभिनेता राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ टीना दत्ता, श्रीजिता डे, सत्यदीप मिश्रा, शक्ति आनंद और आमिर अली भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज को फिल्माते हुए निर्माता सभी कलाकारों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रहे हैं। खबरें बताती हैं कि सीरीज के सेट पर सरकार की तरफ से तय किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इस सीरीज के साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना हैं।