फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच में फंसे प्रोडयूसर, एक्ट्रेस बोलीं- '11 साल पहले दिया वन नाइट स्टैंड का ऑफर'

Fri, 05 Apr 2019 03:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shruti Marathe - फोटो : instagram
हॉलीवुड, बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में #MeToo कैंपेन के तहत कई स्टार्स सामने आए। यह स्टार्स न केवल मी टू कैंपेन पर खुलकर बोले बल्कि अपनी आप बीती सुनाकर इंडस्ट्री में तलहका मचा दिया। अब इस कड़ी में मराठी एक्ट्रेस श्रुति मराठे (Shruti Marathe) का नाम जुड़ गया है। श्रुति ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया। इस इंटरव्यू के दौरान श्रुति ने बताया कि कैसे उन्हें वन नाइट स्टैंड ऑफर किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
Shruti Marathe - फोटो : instagram
इस इंटरव्यू के दौरान श्रुति (Shruti Marathe) ने न केवल कास्टिंग काउच की बात स्वीकारी बल्कि इसे लेकर बड़ा खुलासा भी किया। श्रुति ने कहा- 'जब मैं एक फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए ऑडीशन दे रही थी तब कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी। प्रोड्सूयर के साथ मेरा इंटरव्यू प्रोफेशनली तौर पर शुरू हुआ था। जल्द ही उन्होंने समझौता और वन नाइट स्टैंड शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। मुझे पता था यह मैं नहीं कर सकती, इसलिए मैंने उसे तुरंत मना कर दिया था।'
विज्ञापन

3 of 5
Shruti Marathe - फोटो : instagram
श्रुति मराठे ने आगे कहा- 'मना करने के साथ ही मैंने उनसे पूछा तो क्या आप चाहते हैं कि मैं आपके साथ वन नाइट स्टैंड करूं। तो क्या आप किसी हीरो के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं? एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी बात सुनकर प्रोड्यूसर हैरान रह गया। उस दिन निडर होने के लिए सिर्फ एक मिनट था। मैंने ना सिर्फ अपने लिए यह सब किया बल्कि उस महिला के लिए भी खड़ी हुई जिन्हें तुरंत जज कर लिया जाता है।' 

4 of 5
Shruti Marathe - फोटो : instagram
आपको बता दें, श्रुति मराठे ने साल 2008 में मराठी सिनेमा में 'सनई चौघडे' फिल्म से डेब्यू किया था। मराठी सिनेमा में श्रुति को करीब 11 साल हो चुके हैं। इस फिल्म के अलाव श्रुति 'तप्तपदी', 'रमा माधव' और 'तुझी मांझी लव स्टोरी' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा कुछ हिंदी फिल्में भी की हैं। इन फिल्मों में 'बुधिया सिंह' और 'वेडिंग एनिवर्सरी' है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tanushree dutta - फोटो : instagram
#MeToo की चपेट में कई स्टार्स आ चुके हैं। सबसे पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाए थे। उसके बाद तो मानें कई दिग्गज लोगों के नाम सामने आए। इसकी चपेट में संस्कारी बाबू आलोक नाथ, राजकुमार हिरानी, साजिद खान का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें