Shruti Haasan Birthday: कमल हासन और सारिका की बेटी श्रुति हासन एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही अच्छी सिंगर भी हैं। आज श्रुति के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन
1 of 7
श्रुति हासन का आज है जन्मदिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan
श्रुति हासन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज श्रुति हासन अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए जानते हैं श्रुति हासन की जिंदगी से जुड़े कुछ पहलुओं के बारे में दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
2 of 7
कमल हासन-सारिका की बेटी हैं श्रुति हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan
श्रुति हासन का जन्म
श्रुति हासन का पूरा नाम श्रुति राजलक्ष्मी हासन है। श्रुति का जन्म 28 जनवरी 1986 को तमिलनाडु में हुआ। श्रुति ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'लक' से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी नहीं चली और इसके बाद श्रुति ने अपना रुख साउथ की फिल्मों की ओर कर लिया। वैसे श्रुति अभिनेत्री होने के साथ ही बेहतरीन सिंगर भी हैं।
विज्ञापन
3 of 7
शादी से पहले हुआ था श्रुति का जन्म?
- फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan
शादी से पहले हुआ था श्रुति का जन्म?
कमल और सारिका ने साल 1988 में शादी की थी। कथित तौर पर श्रुति का जन्म उनकी शादी से दो साल पहले ही हो चुका था। कमल और सारिका शादी से पहले लिव-इन में रहते थे।
4 of 7
बाल कलाकार के रूप में किया काम
- फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan
बाल कलाकार के रूप में किया काम
श्रुति की पहली फीचर फिल्म में उपस्थिति एक बाल कलाकार के रूप में थी, जिसमें उन्होंने अपने पिता कमल हासन की तमिल-हिंदी द्विभाषी फिल्म हे राम में वल्लभभाई पटेल की बेटी की छोटी सी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
5 of 7
माता-पिता के अलग होने पर पड़ा था गहरा असर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan
माता-पिता के अलग होने पर पड़ा था गहरा असर
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने माता-पिता के तलाक के बारे में बात की थी। कथित तौर पर उन्होंने बताया कि जिस वक्त उनका तलाक हुआ था, वह समय पूरे परिवार के लिए बहुत मुश्किलों भरा था। 20 साल शादी के बाद जब दोनों अलग हुए तो श्रुति ने कहा कि तलाक लेने का फैसला केवल बच्चों के ही लिए नहीं बल्कि पेरेंट्स के लिए भी बेकार होता है।
विज्ञापन
6 of 7
आत्मनिर्भर होने का मतलब समझ आया
- फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan
आत्मनिर्भर होने का मतलब समझ आया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रुति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पेरेंट्स के तलाक के बाद ही उन्हें आत्मनिर्भर का मतलब समझ आया। तलाक का फैसला तब और मुश्किल होता है, जब आप किसी इंसान पर निर्भर होते हैं। श्रुति ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''अपनी मां का जिक्र करते हुए बताया कि जब मैंने अपनी मां को देखा, तो उस वक्त मुझे पता लग गया था कि बेटी होने के नाते मुझे भी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट होना चाहिए।''
क्यों शोदी नहीं करना चाहतीं श्रुति
- फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan
क्यों शोदी नहीं करना चाहतीं श्रुति
एक इंटरव्यू के दौरान श्रुति ने कहा था कि उनका शादी के प्रति नजरिया उनके व्यक्तिगत विश्वासों से जुड़ा हुआ है और यह किसी अतीत के अनुभवों से प्रभावित नहीं है। अपने दोस्तों के सफल विवाहों को देखने के बावजूद भी उनके नजरिए में कोई बदलाव नहीं आया है।