फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट के बाहर पति को किस करते हुए इस एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, फैंस ने बताया- खूबसूरत

Thu, 24 Oct 2019 05:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रिया सरन पति के साथ - फोटो : amar ujala
बीती रात फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी के घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रिया सरन ने इस पार्टी में अपने पति के साथ शिरकत की। यहां की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रिया सरन पति के साथ - फोटो : amar ujala
शादी के बाद श्रिया काफी कम ही पब्लिक में नजर आईं हैं। ऐसे में जब मौका दिवाली पार्टी का था तो उन्होंने अपने पति के साथ मीडिया के सामने पोज भी दिए। श्रिया इस दौरान ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। सोशल मीडिया पर श्रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो लिफ्ट के बाहर अपने पति को किस (Kiss) करती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्रिया सरन पति के साथ - फोटो : amar ujala
श्रिया के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स ने इस कपल को परफेक्ट बताया है। वहीं कुछ ने ये भी कहा कि ऐसे पब्लिक में किस करना जरूरी है क्या। वैसे दोनों की तस्वीरों को देख ये जरूर कहा जा सकता है कि श्रिया अपनी शादीशुदा लाइफ काफी एन्जॉय कर रही हैं।

4 of 5
श्रिया सरन पति के साथ - फोटो : amar ujala
बता दें श्रिया ने श्रिया 12 मार्च 2018 को रशियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से गुपचुप तरीके से शादी की थी। श्रिया काफी समय से एंड्रे कोसचीव के साथ रिलेशनशिप में थीं। एंड्रे नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं। इस शादी में बॉलीवुड से ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shriya Saran - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में श्रिया ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया। इसमें उनका सपोर्टिंग रोल था। अगले साल 2004 में श्रिया ने फिल्म 'थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम' में काम किया। दोनों ही फिल्मों से श्रिया को कुछ खास फायदा नहीं मिला। श्रिया को फिल्म 'शिवाजी द बॉस' ने नई पहचान दी। फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। श्रिया बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की पत्नी के रोल में भी नजर आ चुकी हैं। वो अब तक अपने फिल्मी करियर में अबतक 'शिवाजी द बॉस', 'कंदस्वामीस', 'टैगोर' और 'संतोषम' में अभिनय का जौहर दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें