फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रिया सरन का बर्थडे और रानू मंडल का पहला गाना आज होगा रिलीज, ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Wed, 11 Sep 2019 12:59 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
आज रिलीज होगा रानू मंडल का पहला गाना

इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल के पहले गाने का टीजर रिलीज हो गया है। अब आज यानी बुधवार को पूरा गाना रिलीज होगा । बीते दिनों वह रेलवे स्टेशन पर मशहूर गायिका लता मंगेशकर का गाना गाने की वजह से चर्चा में आई थीं। उनकी शानदार आवाज सुनने के बाद गायक हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका दिया। इस गाने का नाम 'तेरी-मेरी कहानी' है। टीजर में फिल्म के कुछ अंश के साथ रानू मंडल को भी दिखाया गया है। 

रानू मंडल के पहले गाने का टीजर रिलीज और गोविंदा की बेटी के म्यूजिक वीडियो समेत 5 खबरें

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shriya Saran - फोटो : Instagram
श्रिया सरन का बर्थडे

अभिनेत्री श्रिया सरन का जन्म 11 सितंबर 1982 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ। वह दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रिया 12 मार्च 2018 को रशियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से गुपचुप तरीके से शादी की थी। श्रिया काफी समय से एंड्रे कोसचीव के साथ रिलेशनशिप में थीं। एंड्रे नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं। इस शादी में बॉलीवुड के सिर्फ दो लोगों को न्योता मिला था। मिड के अनुसार इस शादी में मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी शामिल हुए थे।

अजय देवगन की अभिनेत्री ने विदेशी संग रचाई थी शादी, बर्थडे पर जानें श्रिया सरन से जुड़े अनसुने तथ्य
विज्ञापन

3 of 5
ayushmann khurran, nushrat bharucha - फोटो : amar ujala
नुसरत भरूचा ने बताया किस फिल्म के ऑडिशन में सिलेक्ट नहीं हुई थीं

नुसरत ने 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब नुसरत की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' रिलीज के लिए तैयार है जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई देंगी। हाल ही में नुसरत ने बताया कि ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए भी वो शॉर्ट लिस्ट हुई थीं । नुसरत ने फिल्म में लतिका के रोल के लिए ऑडिशन दिए थे। बाद में यह रोल फ्रीडा पिंटो को मिल गया। हालांकि यह नहीं पता चला है कि यह रोल नुसरत को क्यों नहीं मिला लेकिन ऐसा माना जाता है कि उनके जरूरत से ज्यादा गुड लुक्स इस किरदार के लिए ठीक नहीं थे।

बॉलीवुड की लकी चार्म कहलाती हैं नुसरत भरूचा, आयुष्मान और राजकुमार राव के लिए कही ये बात

4 of 5
sonali bendre - फोटो : social media
गणेश चतुर्थी के बाद कचरा फैला देख सोनाली बेंद्रे ने उठाई आवाज 

पिछले कुछ सालों से गणेश चतुर्थी के चलते प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है । इस पर सोनाली बेंद्रे ने एक ट्वीट के जरिए इस समस्या से निपटने के लिए लोगों से गुहार लगाई है । सोनाली ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने मुंबई के खस्ताहाल होते हालातों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है । उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा - कल हुए विसर्जन के बाद की तस्वीरें, अगर ये बर्बादी के संकेत नहीं है तो मुझे पता नहीं कि इससॆ ज्यादा खराब हालात और क्या हो सकते हैं । 

बप्पा के विसर्जन के बाद जुहू बीच की हालत देख ये अभिनेत्री हुईं परेशान, कह दी ये बड़ी बात

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैमिला मेंडेस - फोटो : सोशल मीडिया
इस हॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ हुआ शारीरिक शोषण

हाल ही में एक वीमेन हेल्थ मैगजीन को दिए साक्षात्कार में एक्ट्रेस कैमिला मेंडेस ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की है। कैमिला ने कॉलेज के पुराने दिनों का याद करते हुए कहा- 'कॉलेज में पहला साल काफी मुश्किल था। मैंने काफी बुरे अनुभव किए।' इसके आगे कैमिला ने कहा- 'एक शख्स ने मुझे ड्रग्स देकर मेरा शारीरिक शोषण किया।' एक्ट्रेस ने इस घटना के बारे में और अधिक बात नहीं की और कहा कि इस घटना के बाद ही उन्होंने तय किया था कि वो खुद को सुरक्षित और कंफर्टेबल करने के लिए जिंदगी में सब कुछ करेंगी। 

इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कॉलेज के दिनों में ड्रग्स देकर हुआ था शारीरिक शोषण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें