sonali bendre
- फोटो : social media
गणेश चतुर्थी के बाद कचरा फैला देख सोनाली बेंद्रे ने उठाई आवाज
पिछले कुछ सालों से गणेश चतुर्थी के चलते प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है । इस पर सोनाली बेंद्रे ने एक ट्वीट के जरिए इस समस्या से निपटने के लिए लोगों से गुहार लगाई है । सोनाली ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने मुंबई के खस्ताहाल होते हालातों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है । उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा - कल हुए विसर्जन के बाद की तस्वीरें, अगर ये बर्बादी के संकेत नहीं है तो मुझे पता नहीं कि इससॆ ज्यादा खराब हालात और क्या हो सकते हैं ।
बप्पा के विसर्जन के बाद जुहू बीच की हालत देख ये अभिनेत्री हुईं परेशान, कह दी ये बड़ी बात