फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो से बदली इस सिंगर की किस्मत, भंसाली की मां ने की थी फिल्म में लेने की सिफारिश

Thu, 12 Mar 2020 12:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
shreya ghoshal - फोटो : social media
बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल की आवाज का जादू ही है कि श्रोताओं पर नशा सा छा जाता है। फिल्म 'जिस्म' में गाया उनका गाना 'जादू है नशा है' श्रेया की आवाज पर बिल्कुल सटीक बैठता है। 12 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहीं श्रेया 36 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
shreya ghoshal - फोटो : social media
राजस्थान के रावतभाटा में पली बढ़ीं श्रेया के पिता बिश्वजीत घोषाल न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। श्रेया की मां शर्मिष्ठा ने साहित्य से स्नातकोत्तर किया है। श्रेया के एक छोटा भाई सौम्यदीप घोषाल है।
विज्ञापन

3 of 6
shreya ghoshal - फोटो : social media
श्रेया ने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। टीवी शो 'सारेगामापा' से उन्हें बड़ा मौका मिला और आगे के रास्ते खुल गए। इस शो के होस्ट सोनू निगम थे जबकि संगीतकार कल्याण जी जज करते थे। श्रेया 'सारेगामापा' का खिताब जीतने में सफल रहीं। कल्याण जी ने श्रेया की आवाज सुन उनके माता-पिता को सलाह दी कि वो मुंबई आ जाएं। श्रेया ने करीब डेढ़ साल तक कल्याण जी से क्लासिकल संगीत की शिक्षा ली।  

4 of 6
shreya ghoshal - फोटो : social media
श्रेया के डेब्यू का श्रेय निर्देशक संजय लीला भंसाली की मां लीला भंसाली को जाता है। लीला भंसाली ने श्रेया को रियलिटी शो में देखा था। उन्होंने ही संजय को सलाह दी थी। मां के कहने पर भंसाली ने श्रेया को गाने के लिए बुलाया और फिल्म 'देवदास' (2002) में मौका दिया। इस फिल्म का गाना ‘बैरी पिया’ सुपरहिट हुआ। 
विज्ञापन

5 of 6
shreya ghoshal - फोटो : social media
बाद में भंसाली ने जितनी भी फिल्में बनाईं 'गोलियों की रासलीला: रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में भी श्रेया घोषाल के गाने रखे। लता मंगेशकर को अपनी प्रेरणा मानने वालीं श्रेया घोषाल ने हिंदी के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी और भोजपुरी में गाने गाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shreya ghoshal - फोटो : social media
निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2015 में श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधीं। शादी की सभी रस्में बंगाली रीति रिवाज से हुईं। दोनों ने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। बता दें कि शिलादित्य एक टेक सेवी हैं और वेबसाइट के फाउंडर भी हैं।

कार्तिक की शर्टलेस होली और प्रियंका के पति का देसी अंदाज, सितारों ने ऐसे मनाया रंगों का त्योहार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें