श्रेया घोषाल
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे मिला पहला ब्रेक
सा रे गा मा के 75वें चिल्ड्रेन्स डे स्पेशल शो के दौरान संजय लीला भंसाली की मां ने निर्देशन को श्रेया का प्रदर्शन देखने के लिए बुलाया था। उनके गायिका से संजय लीला भंसाली इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने श्रेया को अपनी अगली फिल्म में मौका देने का फैसला कर लिया। 2000 में, भंसाली और संगीत निर्देशक इस्माइल दरबार ने श्रेया को देवदास की मुख्य महिला पात्र पारो की आवाज बनने का मौका दिया। घोषाल ने कविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण जैसे स्थापित गायकों के साथ, "सिलसिला ये चाहत का", "बैरी पिया", "चालक चालक", "मोरे पिया" और "डोला रे डोला" जैसे पांच गाने गाए।