फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेया घोषाल के जन्मदिन और तलाक पर मलाइका अरोड़ा के खुलासे सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Tue, 12 Mar 2019 06:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shreya ghoshal - फोटो : social media
श्रेया घोषाल का जन्मदिन
महज चार साल की उम्र से सिंगिंग कर रहीं बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल का आज जन्मदिन है। आज से श्रेया 35 साल की हो जाएंगी। बॉलीवुड में श्रेया का संघर्ष हैरान कर देने वाला है। 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के ब्रह्मपुर (मुर्शीदाबाद) में जन्मीं श्रेया ने कई बुरे दौर देखे। तमाम परेशानियों के बावजूद श्रेया नाम कमाने में कामयाब हो गईं। सिंगिंग की प्रारंभिक शिक्षा उन्हें अपनी मां से मिली। फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता श्रेया के नाम पर आज भी अमेरिका के 'ओहियो' राज्य में 26 जून का दिन 'श्रेया घोषाल डे' के नाम से मनाया जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
आतिफ असलम - फोटो : amar ujala
आतिफ असलम का जन्मदिन
पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरी तरह से बैन किए जाने पर बॉलीवुड में हमेशा से आवाजें बुलंद होती रही हैं। हाल ही में हुए पुलवामा हमले के बाद बैन पर आखिरकार सभी की एक राय सामने आ ही गई। पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम की 12 मार्च 1983 को पाकिस्तान के वजीराबाद में पैदा जरूर हुए लेकिन शोहरत उन्होंने बॉलीवुड के गानों से मिली।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख के इंटरनेशनल फैन
शाहरुख खान को यूं ही किंग खान नहीं कहा जाता। उन्होंने यह खिताब हांसिल करने के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान के फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। विदेशों में भी उनके हजारों चाहने वाले हैं। ह्यूग जैकमैन, जेम्स कैमरून, एकॉन, लियोनार्डो डी कैप्रियो, ब्रैड पिट जैसे इंटरनेशन स्टार्स भी शाहरुख खान के फैन हैं। अब इस लिस्ट में कोल्डप्ले बैंड के लीड क्रिस मार्टिन का भी नाम जुड़ गया है।

4 of 5
रणवीर सिंह
नाराज हैं रणवीर सिंह
संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह के साथ 3 तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मे दीं। राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत ने  बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और कई रिकॉर्ड्स बनाए। इन तीनों फिल्मों रणवीर और दीपिका पादुकोण की शानदार जोड़ी नजर आई। हाल ही में खबर आई की 20 साल बाद एक बार भंसाली और सलमान साथ काम करेंगे। सूत्रों के मुताबिक रणवीर इन दिनों भंसाली से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा
मलाइका ने खोला राज
मलाइका अरोड़ा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वो अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डेट पर नजर आती हैं तो कभी अपने खूबसूरत स्टाइल से सबका ध्यान खींच लेती हैं। मलाइका ने 2017 में अरबाज खान से तलाक लेकर सबको चौंका दिया था। दोनों ने 19 साल तक अपने रिश्ते को निभाया था। मलाइका इन सब बातों को लेकर कभी कुछ नहीं बोलती, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें