फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री ने बिपाशा के पति से की थी पहली शादी, सीरियल से दूर अब दिखती हैं ऐसी

Tue, 01 Oct 2019 01:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा निगम - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री श्रद्धा निगम आज 40 साल की हो गई हैं। श्रद्धा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मध्य प्रदेश के इंदौर से की। इसके बाद वो पुणे पहुंचीं जहां उन्होंने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। 
विज्ञापन

2 of 5
karan singh grover and shraddha nigam - फोटो : social media
टीवी की दुनिया में श्रद्धा ने सीरियल 'चूड़ियां' से कदम रखा। बाद में उन्होंने 'मानो या ना मानो', 'कहानी घर घर की' और 'कृष्णा अर्जुन' जैसे कई सीरियल किए। श्रद्धा ने साल 2008 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की। शादी के एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा निगम - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि श्रद्धा ने कई बार करण को धोखा देते हुए भी पकड़ा। चर्चा थी कि करण सिंह ग्रोवर का अफेयर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। 10 महीने की इस शादी में करण कभी भी श्रद्धा के लिए लॉयल नहीं रह पाए। आखिरकार श्रद्धा ने करण से तलाक लेने का फैसला किया और उनसे अलग हो गईं।

4 of 5
श्रद्धा निगम - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली लेकिन करण और जेनिफर का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। साल 2016 में जेनिफर ने करण को तलाक दे दिया। अप्रैल 2016 में करण ने तीसरी शादी अभिनेत्री बिपाशा बसु से की। वहीं श्रद्धा ने दिसंबर 2012 में मयंक आनंद संग सात फेरे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा निगम - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा और मयंक दोनों फैशन डिजाइनिंग का काम करते हैं। फिलहाल श्रद्धा भी टीवी की दुनिया से दूर हैं। कुछ समय पहले श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपने मेकओवर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। श्रद्धा अपने बॉब लुक में काफी खूबसूरत नजर आईं।

बिना मेकअप के जिम के बाहर स्पॉट हुईं बिपाशा बसु, कैमरा देखते ही दिए ये रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें