फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालबाज इन लंदनः पहली बार डबल रोल में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Sat, 03 Apr 2021 08:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर नजर आ रहीं थीं। अब हाल ही में उन्होंने अपने नए प्रोजक्ट की घोषणा की है। श्रद्धा कपूर 'चालबाज इन लंदन' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में श्रद्धा डबल रोल में नजर आने वाली हैं। श्रद्धा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चालबाज इन लंदन - फोटो : Instagram
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन पंकज पाराशर ही करेंगे। पंकज ने ही 1989 में आई फिल्म 'चालबाज' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में श्रीदेवी और रजनीकांत साथ नजर आए थे। वहीं अब श्रद्धा कपूर फिल्म में श्रीदेवी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। गौरतलब है कि ये पहली फिल्म होगी जिसमें श्रद्धा का डबल रोल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
इस फिल्म की घोषणा करते हुए श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'चालबाज इन लंदन। इस फिल्म का निर्देशन सिर्फ और सिर्फ पंकज पाराशर ही कर रहे हैं और  भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अहमद खान और शायरा खान फिल्म के निर्माता है'। हालांकि क्या आप जानते हैं कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी इस फिल्म के रीमेक में आलिया को देखना चाहती थीं?



4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था कि, 'अगर आज के समय में चालबाज का रीमेक बनता है तो बहुत अच्छा होगा। आलिया इस रोल में बिल्कुल फिट बैठेगी। उसका स्वभाव वैसा ही मस्ती वाला है। वो एक साथ खतरनाक और मासूम दोनों लग सकती है'। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया और फिल्म में आलिया की जगह श्रद्धा को कास्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी - फोटो : फिल्म चांदनी
बता दें कि चालबाज में श्रीदेवी के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। वहीं श्रीदेवी के अलावा फिल्म में सनी देओल और रजनीकांत भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी के साथ साथ फिल्म का गाना 'किसी के हाथ ना आएगी ये लड़की' भी काफी सुपरहिट हुआ था। अब कुछ श्रीदेवी जैसा ही जलवा श्रद्धा इस फिल्म में दिखाती नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें