अगर आप श्रद्धा कपूर के फैन हैं तो ये खबर आपके चेहरे पर खुशी ला सकती है। खबर है कि फिल्म 'साहो' में श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरती नजर आएंगी। फिल्म में एक रोमांटिक सॉन्ग के साथ श्रद्धा दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं।
पढ़ें- कम IQ बताने पर फिर भड़के फरहान अख्तर, अब कह दिया कुछ ऐसा
विज्ञापन
2 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : File Pic
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, हम सभी जानते हैं कि श्रद्धा के पास गाने का टैलेंट है। श्रद्धा ने इससे पहले 'तेरी गलिया...' 'सब तेरा...' जैसे गानों से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। फिल्म 'साहो' के निर्माता फिल्म में रोमांटिक गाने को लेकर बहुत उत्सुक हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Saaho
हालांकि इस पर श्रद्धा का अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि फिल्म 'साहो' का फर्स्ट लुक कल ही रिलीज किया गया है।
बता दें, साहो एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। बॉलिवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस फिल्म से तेलुगू फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। साहो तेलुगू के अलावा हिन्दी में भी रिलीज होगी।