फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: 'आरआरआर' से लेकर 'भूल भुलैया 2' तक, इन फिल्मों के लिए पहली पसंद थीं श्रद्धा कपूर

Tue, 27 Aug 2024 01:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसने टिकट खिड़की पर इतनी शानदार कमाई की है। फिल्म की सफलता के बीच आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें काम करने के लिए श्रद्धा कपूर से सबसे पहले संपर्क किया गया था, लेकिन किन्हीं वजहों से वह इन फिल्मों का हिस्सा नहीं बन सकीं। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में कई मशहूर सितारों की फिल्में भी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आरआरआर - फोटो : यूट्यूब
आरआरआर
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर को दुनियाभर में खूब प्यार मिला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ एक भूमिका निभाने के लिए श्रद्धा कपूर से संपर्क किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तारीख की समस्या के चलते अभिनेत्री को इस फिल्म से हाथ धोना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान - फोटो : यूट्यूब
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
फिल्म ठग्स ऑफिस हिंदुस्तान आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में एक भूमिका के लिए यशराज फिल्म्स ने श्रद्धा कपूर से संपर्क किया था। हालांकि, इस फिल्म को लेकर बात आगे नहीं बढ़ सकी थी। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।

4 of 5
लकीः नो टाइम फॉर लव - फोटो : यूट्यूब
लकीः नो टाइम फॉर लव
साल 2005 में आई फिल्म लकीः नो टाइम फॉर लव में सलमान खान जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। फिल्म से स्नेहा उलाल ने बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगा कि इस फिल्म के लिए पहले श्रद्धा कपूर से भी संपर्क किया जा चुका था। 15-16 साल की उम्र में सलमान जैसे सितारे की फिल्म को ठुकरा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला लेना श्रद्धा के लिए बहुत मुश्किल भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूल भुलैया 2
भूल भुलैया 2 साल 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन के किस्मत के सितारे बदल दिए। फिल्म में कियारा आडवाणी को लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन इस भूमिका के लिए पहले निर्माताओं ने श्रद्धा कपूर से संपर्क किया था।
Hollywood Actors: हॉलीवुड के ये कलाकार अभिनय से पहले करते थे एकदम अलग काम, कोई था टीचर तो कई डांसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें