फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहो' के लिए 'बाहुबली' के पास पहुंची श्रद्धा, अबूधाबी में सामने आई शूटिंग की पहली तस्वीर

Tue, 08 May 2018 11:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी कई फिल्मों में व्यस्त हैं। साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'साहो' की चर्चा भी जोरों पर है। हाल ही में फिल्म के सेट से एक फोटो सामने आई थी जिसमें प्रभास बाइक पर बैठे नजर आ रहे थे। अब 'साहो' की हीरोइन की चर्चा हो रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
खबरों की मानें तो श्रद्धा कपूर 'साहो' की शूटिंग के लिए अबू धाबी पहुंच चुकी हैं। इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से अबू धाबी में चल रही है, लेकिन श्रद्धा कपूर ने अब फिल्म के अबू धाबी शेड्यूल की शूटिंग शुरू की है। इससे पहले श्रद्धा ने 'साहो' का हैदराबाद का शेड्यूल पूरा किया था। 
विज्ञापन

3 of 4
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर इन दिनों श्री नारायण की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के अलावा और भी कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। 'बत्ती गुल मीटर चालू' में श्रद्धा कपूर के अलावा शाहिद कपूर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर एक सोशल ड्रामा फिल्म होगी।
विज्ञापन

4 of 4
वहीं बात करें फिल्म 'साहो' के हीरो प्रभास की तो उनकी फिल्म 'बाहुबली' ने उन्हें केवल भारत में ही नहीं, कई देश के दर्शकों के बीच अलग पहचान दी है। खबरों की मानें तो फिल्म 'साहो' को लेकर प्रभास के फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म एक्शन ड्रामा से भरपूर बड़े बजट की फिल्म मानी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें