श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कवितानुमा लाइनें लिखी हैं। उन्होंने लिखा है, नजर आई, सुबह की प्यारी मुस्कुराहट, रूह में खिल उठी, एक गहरी चाहत। गौरतलब है कि हाल ही में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने घरेलू हिंसा पर अपने विचार रखें और भावुक भी हुईं। 34 साल की एक्ट्रेस श्रद्धा ने एक एप पर कहा कि क्यों आज की महिलाएं ‘इट्स ओके’ कहकर घरेलू हिंसा को सहने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव महिलाएं ला सकती हैं।