फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुब्बारे लेकर होली खेलने के लिए श्रद्धा कपूर के पीछे चिल्लाए बच्चे, अभिनेत्री ने यूं दिया रिएक्शन

Sun, 28 Mar 2021 09:13 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से तो लोगों को दीवाना बनाया ही है साथ ही अपनी खूबसूरत अदाओं से भी वो लोगों के दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में होली के मौके पर उनका एक कैप्चर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर के साथ कुछ बच्चे गुब्बारों से होली खेलने के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री बाहर निकलती हैं, जबकि होली के चलते वहां मौजूद बच्चे बेहद एक्साइटेड दिखाई दिए। श्रद्धा को देखते ही बच्चे उन पर गुब्बारों से वार करके होली खेलने के लिए चिल्लाने लगे। इसपर श्रद्धा कपूर भी बच्चों की तरफ देखकर हाथ जोड़कर 'नहीं...' चिल्लाती नजर आईं। 

विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : insatgram
यहां के बच्चे श्रद्धा की बात मान गए और उनपर गुब्बारों से हमला नहीं किया।  इस दौरान श्रद्धा सफेद रंग की शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आईं।  इस लुक को श्रद्धा ने ब्लैक बैग और सन ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया। साथ ही श्रद्धा ने मास्क भी पहन रखा था। वहीं, इस वीडियो में कैप्चर हुआ श्रद्धा का ये रिएक्शन फैंस को बेहद पसंद आया है। 

4 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
बीते दिनों श्रद्धा की तस्वीर सामने आई है उसमें वो समुंदर के किनारे लाल बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हूप इयरिंग पहनी है और काले चश्में में वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। मालदीव के बीच पर श्रद्धा अपने परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/shraddha kapoor
श्रद्धा अपने कजिन प्रियांक शर्मा की शादी के चलते चर्चा में छाईं हुई थीं। उनके डांस वीडियो और कपड़ों की हर तरफ चर्चा हो रही थी। इतना ही नहीं ऐसी खबरें भी आ रही है कि अब बहुत जल्द श्रद्धा भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैँ। हालांकि श्रद्धा की तरफ से इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा बहुत जल्द रणबीर कपूर के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये पहली बार होगा जब श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी पर्दे पर जमेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें