फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के कथित ब्वॉयफ्रेंड ने शेयर की फोटोशूट की तस्वीरें, जन्मदिन को बनाया खास

Thu, 03 Mar 2022 11:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta- rohanshrestha
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार के लोग, दोस्त और फैंस सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। अब उनके कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ ने भी एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उनके जन्मदिन को और भी ज्यादा खास बना दिया है। इन तस्वीरों में श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें कि रोहन श्रेष्ठ सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta
ग्रीन कलर के थ्रीडी वर्क लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं श्रद्धा कपूर-
इन तस्वीरों में श्रद्धा को पेस्टल ग्रीन कलर के फ्लोरल कढ़ाई वाले लहंगे में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ मैचिंग फ्लोरल एम्बोयडरी थ्रीडी वर्क वाला ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया है और कानों में हैवी ईयरिंग्स पहने हुए हैं। साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों को मैसी लुक में खुला छोड़ा है। इन तस्वीरों में श्रद्धा बेहद ही मासूम और खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta
रोहन श्रेष्ठ ने श्रद्धा कपूर के फोटोशूट की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अगर आप सही तरीके से देखें तो आप देख सकते हैं कि पूरा दुनिया एक बगीचा है-फ्रांसहोजसन बर्नेट, द सीक्रेट गार्डन"। रोहन ने श्रद्धा की अलग-अलग पोज में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गार्डन की हरियाली के बीच नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta-
श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जाता है, इसलिए दोनों को एक दूसरे को डेट करने का कयास लगाए जाते रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। वहीं बात करें श्रद्धा के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही डायरेक्टर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरु कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें