फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन के बीच इन सितारों ने ऐसे मनाया 'गुड़ी पड़वा', एकदम मराठी मुल्गी की तरह दिखीं श्रद्धा कपूर

Thu, 26 Mar 2020 06:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुड़ी पड़वा - फोटो : Social Media
इन दिनों  पूरा देश लॉकडाउन है। जिसके चलते कोई भी त्योहार लोग मिल जुलकर नहीं मना सकते हैं। ऐसे में लॉकडाउन के पहले ही दिन गुड़ी पड़वा का त्योहार था। जिसे लोगों ने अपने-अपने घर में ही मनाया। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस त्योहार को घर में ही सादे तरीके से मनाया। सेलेब्स ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ साझा की। हम आपको बताते हैं कि सेलेब ने किस तरह से क्वारंटीन के बीच गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया।
विज्ञापन

2 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : Social Media
वैसे तो श्रद्धा कपूर हर साल गुड़ी पड़वा बड़ी ही धूमधाम से मनाती हैं। लेकिन इस साल कोरोना वायरस की वजह से इस त्योहार पर भी गृहण लग गया। श्रद्धा को इस साल गुड़ी पड़वा गर पर ही मनाना पड़ा। श्रद्धा ने अपने आधिकारिक  इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक फोटो कोलाज शेयर कर फैन्स को बधाई दी। इस फोटो कोलाज में श्रद्धा की मां, और उनकी नानी के साथ श्रद्धा की भी तस्वीर है।

विज्ञापन

3 of 6
नेहा पेंडसे - फोटो : Social Media
टेलीविजन अभिनेत्री नेहा पेंडसे का शादी के बाद ये उनका पहला गुड़ी पड़वा था। जिसे उन्होंने पति के साथ घर पर ही मनाया। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की हैं। नेहा इस दौरान गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ कैप्शन में नेहा ने लिखा, 'शादी के बाद पहला गुड़ी पड़वा मनाते हुए और हां बिल्कुल क्वारंटीन में। सभी लोग सुरक्षित रहिए, कृपया घर पर ही रहें।' आगे उन्होंने मराठी में लिखा, 'और हां आप सभी को गुड़ी पड़वा की ढेर सारी शुभकामनाएं।'

4 of 6
अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media
टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी इस साल अपने घर पर ही सादगी से गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया। अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसके जरिए उन्होंने फैन्स को गुड़ी पड़वा की बधाई दी। अंकिता इस दौरान बेहद साधारण दिखाई दे रही थीं।

विज्ञापन

5 of 6
वृशिका मेहता - फोटो : Social Media
जी टीवी के शो 'ये तेरी गलियां' में नजर आ रहीं अभिनेत्री वृशिका मेहता ने भी घर पर ही क्वारंटीन के बीच गुड़ी पड़वा मनाया। वृशिका ने सोशल मीडिाय पर अपान लुक भी शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ वृशिका ने लिखा, 'एक नई शुरुवात। गुड़ी पड़वा की शुभकामना'। इसके साथ उन्होंने ये भी बतााय कि उनके कुत्ते का नाम भी गुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिद्धिमा पंडित - फोटो : Social Media
बहू हमारी रजनीकांत फेम एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने सोशल मीडिया पर अपना गुड़ी पड़वा लुक साझा किया। हरी रंग की महाराष्ट्रियन साड़ी में रिद्धिमा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। रिद्धिमा इस दौरान बिलकुल मराठी मुल्गी की तरह दिख रही थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें