फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमकर नाचीं राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्घा कपूर, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 19 May 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डांस का यह वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। इसमें यह दोनों जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
shraddha kapoor and rajkummar rao
राजकुमार राव और श्रद्धा जल्द एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हाल ही में इन्होंने अपनी नई फिल्म 'स्ट्री' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म की शूटिंग इसी साल जनवरी में शुरू हुई थी और शूटिंग खत्म करने के बाद पूरी टीम के लिए एक रैप अप पार्टी रखी गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
shraddha kapoor and sushant singh rajput
फिल्म 'स्ट्री' के डायरेक्टर अमर कौशल ने मुंबई के बांद्रा में पूरी टीम के लिए पार्टी रखी थी। पार्टी में एक और स्टार सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए। हालांकि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं लेकिन अमर कौशल ने उनके साथ फिल्म 'राब्ता' में काम किया था और तब से ही इनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। 

 

4 of 5
shraddha kapoor and sushant singh rajput
राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा सुशांत सिंह के साथ भी डांस करती हुई नजर आईं। दोनों ने सुशांत की फिल्म 'मैं तेरा बॉयफ्रेंड' के गाने पर डांस किया। श्रद्धा इस पार्टी में काले रंग बड़ी खूबसूरत ड्रेस में पहुंची थीं। वहीं राजकुमार राव जींस और टीशर्ट पहने हुए नजर आए। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shraddha kapoor and rajkummar rao
राजकुमार राव और श्रद्धा इस वीडियो में ऐसे नाचते हुए नजर आ रहे हैं जैसे मानों इन्हें वहां किसी की परवाह नहीं है। आमतौर पर लोग इस तरह का डांस फुल मस्ती के मूड में ही करता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें