फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी ने की सगाई, श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक शर्मा को पहनाई अंगूठी

Thu, 24 Dec 2020 04:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रियांक शर्मा, शजा मोरानी, सिद्धांत कपूर - फोटो : Instagram
साल 2020 जाते- जाते फिल्म जगत को खुशियों की सौगात देते हुए जा रहा है। इस साल कई सितारे शादी के बंधन में बंधे तो वहीं कई बंधने भी जा रहे हैं। हाल ही में मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान और जैद दरबार की शादी की खबरें जोरों पर थीं। इसी बीच अब खबर है कि फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी ने भी सगाई कर ली है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रियांक शर्मा - फोटो : amar ujala, mumbai
इस साल जहां एक तरफ कोरोना वायरस का कहर बरसा है इसी बीच कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधे। नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण, पुनीत पाठक और क्रिकेटर युजवेंन्द्र चहल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं बिग बॉस विनर रहीं गौहर खान भी अपने ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसके अलावा गुजरे जमाने की अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी के घर भी जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शजा मोरानी - फोटो : Social Media
दरअसल प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी और पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा ने सगाई कर ली है। प्रियांक और शजा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। प्रियांक और शजा की सगाई का जश्न पूरे परिवार ने मिलकर मनाया। बता दें कि प्रियांक शर्मा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के कजिन हैं। प्रियांक की सगाई की तस्वीरें श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत ने ही सोशल मीडिया पर साझा की है।

4 of 6
श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियांक और शजा की सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए सिद्धांत कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। दुनिया में मेरे दो सबसे फेवरेट लोग शादी करने जा रहे हैं। मुबारक हो।' सिद्धांत के इस पोस्ट पर तमाम बॉलीवुड सितारे भी इ दोनों को बधाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
सब कुशल मंगल - फोटो : amar ujala, mumbai
बता दें पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा ने इसी साल की शुरुआत में फिल्म 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता और सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीम मोरानी, जोया मोरानी, शजा मोरानी - फोटो : Social Media
बात करें शजा मोरानी की तो शजा असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 'ऑलवेज कभी कभी' और 'हैपी न्यू इयर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस साल की शुरुआत में शजा, उनकी बहन जोआ और पिता करीम मोरानी कोरोना की चपेट में भी आ गए थे। जिसके बाद ये पूरा परिवार काफी चर्चा में आ गया था। इन सभी ने मुंबई के अस्पताल में अपना इलाज करवाया और ठीक होकर घर लौटे।

पढ़ें: मोहब्बतें खूब हुईं अब ‘कबीर सिंह’ सा क्राइम करेंगे रणबीर कपूर, नए साल में लव रंजन की फिल्म से बोहनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें