फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'dy Spcl: श्रद्धा कपूर ने दी हैं एक से बढ़कर एक हिट फिल्में, शाहिद कपूर के साथ थीं अफेयर की खबरें

Sun, 03 Mar 2019 10:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड की टॉप खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक श्रद्धा कपूर का आज जन्मदिन है। तीन मार्च 1989 को मुंबई में जन्मीं श्रद्धा हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी। लेकिन आशिकी-2 फिल्म से श्रद्धा ने दर्शकों को बीच अपनी खास जगह बना ली। पढ़िए उनकी 5 सुपरहिट फिल्मों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आशिकी २ - फोटो : social media
आशिकी 2
मोहित सूरी के निर्देशन में साल 2013 में आई 'आशिकी 2' फिल्म से श्रद्धा ने अरोही केशव शिरके का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया। श्रद्धा को बाॅलीवुड में डेब्यू किए 9 साल पूरे हो रहे हैं। आशिकी 2 सुपर हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद तो उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
विज्ञापन

3 of 6
एक विलन - फोटो : social media
एक विलन
साल 2014 में श्रद्धा की अगली फिल्म 'एक विलन' भी मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और हिट हो गई। केवल फिल्म ही नहीं इसके सभी गाने देश भर में लोकप्रिय हो गए। इस फिल्म से श्रद्धा एक बड़ी स्टार बन चुकी थीं। 

4 of 6
हैदर - फोटो : social media
हैदर
अर्शिया के जानदार किरदार में श्रद्धा ने 'हैदर' फिल्म से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। हैदर फिल्म भी साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रद्धा के अपोजिट शाहिद कपूर थे। फिल्म से दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी खूब हुईं। 
विज्ञापन

5 of 6
एबीसीडी 2 - फोटो : social media
एबीसीडी 2
रेमो डीसूजा के निर्देशन में साल 2015 में आई एबीसीडी 2 फिल्म से श्रद्धा ने एक्टिंग के साथ जोरदार डांस का डोस ऑडियन्स को दिया। फिल्म में श्रद्धा की एक्टिंग को खूब सराहा गया। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर एबीसीडी 2 उनकी पिछली फिल्मों से ज्यादा अच्छी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाफ गर्लफ्रेंड - फोटो : social media
हाफ गर्लफ्रेंड
साल 2017 में एक बार फिर मोहित सूरी और श्रद्धा कपूरी की जोड़ी 'हाफ गर्लफ्रेंड' में साथ-साथ हुई। मोहित के साथ हिट फिल्मों की हैट्रिक देकर श्रद्धा ने ये साबित कर दिया कि मोहित उनके करियर के सबसे बड़े लकी चार्म हैं। हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित कहानी थी। इस फिल्म में श्रद्धा के अपोजिट अर्जुन कपूर थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें