रणबीर कपूर
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सेट पर एक डांस की शूटिंग चल रही है। इसके लिए रणबीर सफेद रंग के शर्ट और पैंट में हैं वहीं श्रद्धा ने पीले रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी है। एक कोरियोग्राफर दोनों को डांस के स्टेप्स सिखा रही हैं। इस दौरान रणबीर की पीठ कैमरे की ओर है वहीं श्रद्धा एक शेड के नीचे खड़ी हैं।