हिंदी सिनेमा के द ग्रेट शोमैन राज कपूर का मध्य प्रदेश के शहर रीवा से खास लगाव रहा। इसकी वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, रीवा राज कपूर की ससुराल रही है और यहां बारात लेकर वह पत्नी कृष्णा को ब्याहने पहुंचे थे। बता दें कि राज कपूर की शादी 12 मई 1946 में रीवा में हुई थी। कृष्णा कपूर के साथ राज कूपर की शादी पूरी शान-शौकत के साथ हुई। शादी के वक्त कृष्णा की उम्र 16 साल थी और राज कपूर की 22 साल। कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा आईजी थे और उनका पूरा परिवार रीवा में रहता था। बता दें कि कृष्णा, प्रेम नाथ, राजेंद्र नाथ और नरेंद्र नाथ की कृष्णा बहन है।