फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धीमे-धीमे' पर आयुष्मान और भूमि का डांस वायरल, शूटर दादी ने कहा- Love You

Sat, 16 Nov 2019 01:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान- भूमि और शूटर दादी (चंद्रो तोमर) - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के पोस्टर्स से लेकर हाल ही में रिलीज हुआ गाना धीमे-धीमे, सब कुछ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में अब इस गाने पर आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने डांस किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
पति पत्नी और वो का गाना धीमे-धीमे - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में पति पत्नी और वो का गाना धीमे-धीमे रिलीज हुआ। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई लोग इस गाने का हुक स्टेप करते हुए अपने वीडियो शेयर कर रहे हैं। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट उनके वीडियोज को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान-भूमि के डांस पर कमेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच अब धीमे-धीमे पर आयुष्मान ने भूमि के साथ डांस किया है। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। शूटर दादी (चंद्रो तोमर) ने भी वीडियो पर कमेंट में 'लव यू' लिखा है। इसके साथ ही आयुष्मान की पत्नी ताहिरा ने भी आयुष्मान- भूमि को 'क्यूटीज' बताया है।
 

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala, mumbai
इस वीडियो के अलावा बात आयुष्मान के फिल्मी करियर की करें तो बाला के साथ ही आयुष्मान लगातार सातवीं हिट फिल्म दे चुके हैं।  ड्रीम गर्ल और बाला के बाद आयुष्मान की अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' होगी जो अगले साल रिलीज होनी है। हाल में इस फिल्म की रिलीजिंग डेट में बदलाव कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai
पहले जहां यह फिल्म 13 मार्च 2020 में रिलीज होनी थी लेकिन अब यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। हितेश केवल्या निर्देशित फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर महीने में शुरू हुई थी। फिल्म की रिलीजिंग डेट में बदलाव को लेकर फिल्म के निर्माता आनंद एल राय ने कहा,  'यह पूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म है जिसे हम जल्द से जल्द दर्शको के सामने पेश करना चाहते हैं।  इसलिए हमने फिल्म को मार्च की जगह अब फरवरी में रिलीज करने का निर्णय किया है। यह भी प्यार का महीना है।' 

पढ़ें: INSIDE VIDEO: कैटी पैरी से शाहिद की पत्नी ने कह दी कुछ ऐसी बात, वायरल हो रहा सिगंर का रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें