शूजित ने डियर इरफान के लिए लिखा खत
- फोटो : इंस्टाग्राम@shoojitsircar
'तुम्हारी कितनी कमी खलती है इरफान'
शूजित ने इंस्टाग्राम पर फिल्म पीकू के सेट से कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके साथ इरफान खान और दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ शूजित ने लिखा, 'डियर इरफान, दोस्त, तुम जहां भी हो, मुझे पता है कि तुम अच्छा कर रहे हो और शायद तुमने वहां भी कई नए दोस्त बनाए होंगे। मुझे यकीन है कि लोगों को तुम्हारे लुक से प्यार हो गया होगा, जैसा कि हम सभी को होता है। यहां, मैं ठीक हूं। लेकिन एक बात है, जो शायद तुम इरफान के बारे में नहीं जानते हो - यहां लोग तुम्हें कितना प्यार करते हैं और तुम्हारी कितनी कमी खलती है। तुम्हें आश्चर्य होगा।''