फिल्म 'शोले' में काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर राजकिशोर का हार्टअटैक से 85 साल की उम्र में निधन हो गया। राजकिशोर ने मुंबई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। 'शोले' के अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
जानकारी के मुताबिक, 85 वर्षीय राजकिशोर का निधन गुरुवार की रात को हुआ था। उनकी हिट फिल्मों का नाम लेते ही सबसे पहले जहन में 'शोले' आता है। जिस समय वह जेलर बने असरानी की आंखों से आंखें मिलाते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
a
राजकिशोर ने 'पड़ोसन', 'दीवार', 'राम और श्याम', 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'पतंगा', 'करिश्मा कुदरत का', 'आसमान' और 'बॉम्बे टू गोवा' जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी लाजवाब अदाकारी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
राजकिशोर के निधन पर एक्टर नूपुर अलंकार, मेंबर ऑफ सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन(CINTAA) ने कहा कि 'राज की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं थीं। उनके निधन पर बॉलीवुड के दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।