श्रीदेवी की जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी करने वाली हैं। इसके चलते वो खासा सुर्खियां बटोरती हैं। हर दूसरे दिन जाह्नवी कभी रेस्टोरेंट में तो कभी जिम के बाहर स्पॉट की जाती हैं। इसके अलावा जाह्नवी अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आज जो बात जाह्नवी के बारे में सामने आई है वो काफी चौंकाने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन
इस हीरो का अटेंशन पाने के लिए उसके रूम में जा घुसीं श्रीदेवी की बेटी और फिर...
2 of 7
जाह्नवी कपूर
मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक, जाह्नवी का रणबीर कपूर पर बहुत ज्यादा क्रश है। खैर क्रश होना तो नॉर्मल है। लेकिन हाल ही एक पार्टी में जाह्नवी ने जो किया वो नॉर्मल नहीं हो सकता है। जाह्नवी की इस हरकत को पार्टी में कई लोगों ने भी नोटिस किया।
विज्ञापन
इस हीरो का अटेंशन पाने के लिए उसके रूम में जा घुसीं श्रीदेवी की बेटी और फिर...
3 of 7
जाह्नवी कपूर
एक बार पहले भी खबर आई थी कि जाह्नवी पार्टी में रणबीर का अटेंशन पाने के लिए उनके इर्द-गिर्द घूम रही थीं। लेकिन रणबीर ने उन पर ध्यान नहीं दिया था। एक बार फिर पार्टी में रणबीर और जाह्नवी एक ही फ्लोर के नीचे थे। जाह्नवी फिर से रणबीर के अटेंशन के लिए उनके आस-पास घूमती रहीं।
इस हीरो का अटेंशन पाने के लिए उसके रूम में जा घुसीं श्रीदेवी की बेटी और फिर...
4 of 7
जाह्नवी कपूर
इस बार रणबीर ने जाह्नवी के पास जाकर उन्हें बॉलीवुड डेब्यू के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद तो जाह्नवी पूरी पार्टी में ब्लश करती रहीं। लेकिन ये सब यहीं खत्म नहीं हुआ। ये स्टार किड रणबीर का पीछा करते-करते उनके रूम तक पहुंच गई और ये सब पार्टी में मौजूद सभी लोगों ने देखा।
विज्ञापन
इस हीरो का अटेंशन पाने के लिए उसके रूम में जा घुसीं श्रीदेवी की बेटी और फिर...
5 of 7
जाह्नवी कपूर
हर कोई ये देखकर हैरान था कि आखिर जाह्नवी कर क्या रही हैं। लेकिन इसमें जाह्नवी की भी कोई गलती नहीं है। रणबीर काफी गुड लुकिंग हैं और सबसे बड़ी बात कि वो सिंगल हैं। रणबीर के अलावा जाह्नवी की शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ भी लिंक अप की खबरें हैं।
विज्ञापन
इस हीरो का अटेंशन पाने के लिए उसके रूम में जा घुसीं श्रीदेवी की बेटी और फिर...
6 of 7
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी अक्सर ईशान के साथ कभी फिल्म डेट और कभी रेस्त्रां में देखी जाती हैं। जबकि शाहिद ने अपने भाई को जाह्नवी से दूर रहने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद ईशान जाह्नवी के साथ घूमते-फिरते दिखाई दिए। बता दें कि जाह्नवी के फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू करने की खबरें हैं।
इस हीरो का अटेंशन पाने के लिए उसके रूम में जा घुसीं श्रीदेवी की बेटी और फिर...
7 of 7
जाह्नवी कपूर
करण जौहर उन्हें लॉन्च करेंगे। वहीं ईशान खट्टर माजिद मजीदी की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का नाम 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' है। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है।