हॉलीवुड सिंगर कैटी पैरी हमेशा ही अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं। उनका हर लुक चर्चा का विषय बन जाता है। मेट गाला में भी वह अपने सबसे हटके आउटफिट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हालांकि कई बार तो इस वजह से वह उप्स मूमेंट का शिकार भी हो जाती हैं, लेकिन इस बार वह ड्रेस की वजह से उप्स मूमेंट का शिकार नहीं हुईं, बल्कि भरी महफिल में कुर्सी से गिर पड़ीं। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपना ये वीडियो खुद ही शेयर किया है।