रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर रणबीर और श्रद्धा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर को शर्टलेस देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'रणबीर को शर्टलेस काफी समय बाद देखा है।' दूसरे ने लिखा, 'रणबीर और श्रद्धा के लिए काफी एक्साइटेड हूं।' इसके अलावा, कुछ लोगों ने वीडियो को इमोटिकॉन के जरिए फायर बताया है तो कुछ यूजर्स ने हार्ट का इमोजी भेजा है।