फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेक्रेड गेम्स 2' के एक सीन पर भड़के विधायक, बोले-धार्मिक चिन्हों का अनादर कर रहा बॉलीवुड

Tue, 20 Aug 2019 09:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
डिजिटल दुनिया की सबसे चर्चा वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का सीजन 2 रिलीज हो चुका है। 'सेक्रेड गेम्स 2' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं, इस वेब सीरीज को समीक्षकों ने भी अच्छा बताया है, लेकिन एक दृश्य पर शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Manjinder Singh Sirsa - फोटो : Social Media
मनजिंदर सिरसा ने 'सेक्रेड गेम्स 2' के उस दृश्य पर आपत्ति जाहिर की है जब सीरीज का किरदार सरताज सिंह अपना कड़ा समुद्र में फेंक देता है। सीरीज में सरताज के किरदार को अभिनेता सैफ अली खान ने निभाया है। मनजिंदर सिरसा ने इस दृश्य पर आपत्ति जताते हुए जल्द इसको सीरीज से हटाने और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से निर्देशक अनुराग कश्यप पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

पढ़ें: सेक्रेड गेम्स 2: गुरुजी से पहले ये दो किरदार निभा सकते थे पंकज त्रिपाठी, ऑडीशन वीडियो में खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
मनजिंदर सिरसा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मैं हैरान हूं कि बॉलीवुड लगातार धार्मिक प्रतीकों का अनादर कर रहा है ! अनुराग कश्यप ने इस दृश्य को जानबूझकर सेक्रेड गेम्स के सीजन 2 में डाला है, जिसमें सैफ अली खान अपने कड़े को समुद्र में फेंकते नजर आते हैं। ये कड़ा कोई साधारण गहना नहीं है। ये सिख होने का गर्व और गुरु साहब का आशीर्वाद है।' इसके अलावा मनजिंदर सिरसा ने अपने अन्य ट्वीट में सेक्रेड गेम्स के मेकर्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को खरी खोटी सुनाई है।

पढ़ें: सारा ने सैफ को किया बर्थडे विश, यूजर बोला- आपके पापा ने दुनिया खत्म करवा दी
 

 

 

4 of 5
Sacred Games - फोटो : Netflix
वहीं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर वेब सीरीज ‘सक्रेड गेस्म 2’ के जरिये सिखों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बग्गा ने कहा, ‘‘ मैंने सिख ककार का अपमान करने पर संसद मार्ग थाने में सक्रेड गेस्म के निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वेब सीरीज के दृश्य में सिख किरदार निभा रहे सैफ ली खान को अपना कड़ा फेंकते हुए दिखाया गया है, जो सिखों के पवित्र पांच ककार में से एक है। ककार धार्मिक चिह्ल हैं जिनमें केश, कंघा, कड़ा, कच्छा और कृपाण शामिल हैं। इस मामले पर कश्यप की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

ये पहला मौका नहीं है जब मनजिंदर सिरसा बॉलीवुड पर भड़के हैं। बीते दिनों वह फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर की हाउस पार्टी पर भी अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। करण जौहर की हाउस पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारों का एक वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल हुआ। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और विक्की कौशल से जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। वीडियो में सभी स्टार्स के हाव भाव थोड़े से अलग दिख रहे हैं। जिसको देखकर शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने आरोप लगाया कि इस पार्टी में स्टार्स ड्रग्स के नशे में थे। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sacred Games - फोटो : Netflix
वहीं दूसरी ओर सेक्रेड गेम्स को लेकर भी किसी राजनेता से जुड़ा पहला विवाद नहीं है। इस सीरीज के पहले सीजन पर भी काफी विवाद देखने को मिला था। सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की छवि को लेकर विवाद हुआ था, जिस पर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई थी। आपको बता दें कि सेक्रेड गेम्स का सीजन 2 बीती 15 अगस्त को रिलीज हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें