फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी फिल्म से किया था डेब्यू, 12 साल पहले 'बिंदिया नायक' बन जीते थे कई अवॉर्ड

Fri, 22 Feb 2019 06:55 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shukla - फोटो : social media
एक्ट्रेस शिल्पा शुक्ला को पहली बार शाहरुख खान के साथ फिल्म चक दे इंडिया में नोटिस किया गया। शिल्पा का  जन्म 22 फरवरी 1982 को बिहार के वैशाली में हुआ था। उनके मां-बाप दोनों ही सरकारी कर्मचारी थे। इसके बावजूद उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shukla
शिल्पा की शुरुआती पढ़ाई बिहार के वैशाली में हुई। दिल्ली शिफ्ट होने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और मास्टर की डिग्री हासिल की। 16 साल की उम्र में शिल्पा ने मॉडलिंग शुरु कर दी थी। इसके बाद उन्होंने थिएटर और दूरदर्शन के कुछ सीरियल्स में काम किया।
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa Shukla
शिल्पा शुक्ला ने साल 2003 में पाकिस्तानी फिल्म खामोश पानी से डेब्यू किया। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच की कुछ समस्याओं पर आधारित थी। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में सुधीर मिश्रा की फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी कीं लेकिन उन्हें पहचान मिली कबीर खान की सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया से, जिसमें उन्होंने बिंदिया नायक का किरदार निभाया था।

4 of 5
Shilpa Shukla
वूमेन हॉकी पर आधारित फिल्म चक दे इंडिया के लिए शिल्पा को कई अवॉर्ड से नवाजा गया। इस फिल्म के बाद शिल्पा काफी समय तक गायब रहीं। उनकी कुछ फिल्में रिलीज तो हुईं लेकिन उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। इस बीच उन्होंने खुद से उम्र में काफी छोटे एक्टर के साथ फिल्म बीए पास में बोल्ड सीन दिए। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सराहा गया। इस फिल्म के लिए शिल्पा को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shukla
शिल्पा इसके अलावा भिंडी बाजार, क्रेजी चुक्कड़ फैमिली, राजधानी एक्प्रेस, चल चलें और मुंबई मस्त कलंदर जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया है। इतना ही नहीं शिल्पा ने कई वेब सीरिज में अपने हुनर को दिखा चुकी हैं। राजूबेन वेब सीरीज और बुलेट जैसी शॉर्ट फिल्म में भी काम किया। इसके अलावा वो विज्ञापन फिल्मों में भी नजर आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें