फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चक दे इंडिया' से चर्चा में आईं यह 'B.A PASS' एक्ट्रेस, अब लगती हैं ऐसी

Fri, 23 Feb 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Shilpa Shukla
डायरेक्टर कबीर खान की सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया से बॉलीवुड और दर्शकों की नजर में आने वालीं शिल्पा शुक्ला के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी 10 बातें हम आपके लिए लेकर आए हैं। जानिए आखिर क्या वजह थी करनी पड़ी बोल्ड फिल्में..
विज्ञापन

2 of 7
Shilpa Shukla
शिल्पा शुक्ला 22 फरवरी 1982 को बिहार के वैशाली में जन्मी थी। बता दें कि शिल्पा के मां-बाप दोनों ही सरकारी कर्मचारी थे। शिल्पा की पढ़ाई भी वैशाली से ही हुई है। लेकिन दिल्ली शिफ्ट होने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री हासिल की। 
विज्ञापन

3 of 7
Shilpa Shukla
बिहार में जन्मीं शिल्पा थियेटर, टीवी और बॉलीवुड तीनों विधाओं में माहिर हैं। इन्होंने थिएटर और दूरदर्शन के कुछ सीरियल्स में काम किया बाद में फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार भी मिले। 16 साल की उम्र से ही शिल्पा ने मॉडलिंग शुरु कर दी थी। 

4 of 7
shilpa shukla
साल 2003 में पाकिस्तानी फिल्म 'खामोश पानी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच की कुछ समस्याओं पर आधारित थी। लेकिन उनका बॉलीवुड डेब्यू साल 2005 में आई फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें' से हुआ था। 
विज्ञापन

5 of 7
Shilpa Shukla
इसके बाद वे कबीर खान की फिल्म सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया से लोगों की नजरों में आईं। फिल्म वुमन हॉकी पर आधारित थी। शिल्पा द्वारा बेहतरीन किरदार निभाने के लिए स्टारडस्ट द न्यू मैनेस का बेस्ट एक्ट्रेस का अलॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन

6 of 7
Shilpa Shukla
बता दें कि खुद से उम्र में काफी छोटे एक्टर के साथ बोल्ड सीन देने वाली शिल्पा की फिल्म बीए पास को बॉक्स ऑफिस पर काफी सराहा गया। इस फिल्म के लिए शिल्पा को अवॉर्ड भी मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shilpa Shukla
शिल्पा ने बीए पास, चक दे इंडिया, भिंडी बाजार, क्रेजी चुक्कड़ फैमिली, राजधानी एक्प्रेस, चल चलें और मुंबई मस्त कलंदर जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया है। इतना ही नहीं शिल्पा ने कई वेब सीरिज में अपने हुनर को दिखा चुकी हैं। राजूबेन वेब सीरीज और बुलेट जैसी शॉर्ट फिल्म में भी काम किया. इसके अलावा शिल्पा कई ब्रांडेड विज्ञापन भी करती हैं.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें