फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बात से तंग आकर ट्विटर अकाउंट डिलीट कर रहीं शिल्पा शिंदे, खुद बताई ये बड़ी वजह

Wed, 23 Jan 2019 07:56 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि वह अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करने का फैसला लिया है। उन्होंने अकाउंट डिलीट करने की भी बड़ी वजह बताई है। शिल्पा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह ट्विटर पर अपने कमेंट्स और स्टेट्स के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shinde
मशहूर टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' की पूर्व 'अंगूरी भाबी' शिल्पा ने ट्विटर अकाउंट डिलीट करने की वजह में बताया 'सोशल मीडिया एक क्रूर फ्लेटफॉर्म है और मेरे फैन्स मुझे लेकर बहुत ही ज्यादा पोजेसिव हैं और ऐसे में जब अकाउंट पर कोई निगेटिव कमेंट्स आता है तो मुझे ट्रोल होना पड़ता है, मेरे अकाउंट पर फैन के कमेंट्स की बाढ़ सी आ जाती है, देखो, मैं अपने हेटर्स से थोड़ी परेशान हूं, लेकिन मेरे फैन्स को इसकी जरा सी भी  परवाह नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa Shinde
शिल्पा ने आगे बताया ' सोशल मीडिया अपने विचार अभिव्यक्त करने की आजादी वाला मंच है लेकिन लोग इस पर सबकुछ जानने में लगे रहते हैं, इस हिसाब से मुझे लगता है सोशल मीडिया मेरे लिए तो नहीं बना है।' शिल्पा ने यह भी कहा कि वह अब कभी ट्विटर पर नहीं आएंगी। लेकिन शिल्पा के इस फैसले से उनके फैन्स को बड़ा धक्का लग सकता है। 

4 of 5
Shilpa Shinde Dipika Kakar - फोटो : twitter
बता दें कि शिल्पा ने बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ को लेकर भी ट्विटर पर टिप्पणी कसी थी। उन्होंने लिखा था 'कुछ लोग दुनिया में बड़ी चीज के लिए पैदा होते हैं सुपरहीरो श्रीसंथ।' ऐसे में श्रीसंथ के फैन्स ने शिल्पा के इस ट्वीट की जमकर तारीफ की थी तो वहीं दीपिका के फैन्स ने शिल्पा को आड़े हाथ लिया था। शिल्पा सीजन 12 में फर्स्ट रनरअप रहे श्रीसंथ की सपोर्टर थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shinde
आखिर में बता दें कि शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया था। इस सीजन में उन्होंने टीवी अभिनेत्री हिना खान और विकास गुप्ता को पछाड़ ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद से शिल्पा को अभी तक किसी शो में नहीं देखा गया है। हालांकि वह कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट नजर आती रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें