शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा आज 47 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति को बेहद ही प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है और साथ ही एक लंबा नोट भी लिखा है, जिसमें शिल्पा ने अपने पति राज के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।