फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाजीगर' नहीं शिल्पा शेट्टी की ये थी पहली फिल्म, अब 26 साल बाद किया खुलासा

Fri, 12 Apr 2019 08:28 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty - फोटो : file photo
छोटे परदे पर आने वाला डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 3 अपनी प्रतिभाओं के लिए तो चर्चा पा ही रहा है, इस शो में आने वाले मेहमान हर रोज नए खुलासे भी कर रहे हैं। इन मेहमानों की देखा देखी अब शिल्पा शेट्टी भी अपने करियर की फिल्मों और बातों के बारे में खूब खुलासे कर रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty - फोटो : file photo
शो के लेटेस्ट एपीसोड की शूटिंग के दौरान शिल्पा ने एक रोचक खुलासा अपनी पहली फिल्म को लेकर किया। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और हिंदी फिल्में देखने वाले यही जानते हैं कि शिल्पा की पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ बनी फिल्म बाजीगर ही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : file photo
शिल्पा ने इस शो में बताया, ‘बाजीगर को लोग मेरी पहली फिल्म मानते हैं और रिलीज के हिसाब से ये है भी मेरी पहली फिल्म लेकिन अगर मौका मिलने के हिसाब से देखें तो एक्टिंग का पहला ब्रेक मुझे फिल्म गाता है मेरा दिल में मिला था। इस पर कई महीनों तक काम भी चला लेकिन किन्हीं कारणों से ये फिल्म बीच में ही बंद हो गई।’

4 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : file photo
इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने अपनी 19 साल पुरानी फिल्म 'धड़कन' के क्लाइमेक्स को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा- 'इस फिल्म के क्लाइमेक्स में इसलिए बदलाव किया गया क्योंकि फिल्म निर्माताओं को बाद में लगा कि फिल्म की हैप्पी एंडिंग होनी चाहिए। पहले क्लाइमेक्स में दिखाया जाने वाला था कि जब अंजलि (शिल्पा शेट्टी) देव (सुनील शेट्टी) को यह बताती है कि वो राज (अक्षय कुमार) के बच्चे की मां बनने वाली है तो यह सुनकर देव मर जाता है। निर्माता को बाद में लगा कि यह फिल्म का काफी दुखद अंत हो जाएगा। इसी वजह से क्लाइमेक्स बदल दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala
इस शो में मेहमानों के तौर पर हिंदी सिनेमा की दो मशहूर अदाकाराओं वहीदा रहमान और आशा पारेख ने भी हिस्सा लिया। ये दोनों हीरोइनें हिंदी सिनेमा का स्वर्ण काल कहे जाने वाले दौर की सुपर हिट अभिनेत्रियों रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें