फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करेंगी शिल्पा शेट्टी, इस तरह कर रही हैं तैयारी

Fri, 28 Jun 2019 05:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी ने सालों से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। शिल्पा छोटे पर्दे पर तो अक्सर नजर आती हैं लेकिन बड़े पर्दे से उनकी मौजूदगी गायब है। हाल में शिल्पा शेट्टी ने इस बात का इशारा किया कि वह 11 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। उनके पास अभी कई फिल्मों को स्क्रिप्ट है।
विज्ञापन

2 of 6
shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी के मुताबिक वह एक एक ऐसा दौर था जब वह फिल्मों में वापस नहीं आना चाहती थीं। 11 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद वह फिल्मों में आना चाहती हैं। शिल्पा के कमबैक की चर्चा बीते कई दिनों से चल रही थी। लेकिन पहली बार शिल्पा ने खुद इस बारे में बात की है।
विज्ञापन

3 of 6
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा ने इन 11 सालों में अपने परिवार को काफी अच्छी तरफ से संभाला है। वह अपने बेटे की सुपर मॉम हैं तो पति राजकुंद्रा के सुपर वाइफ। वह अपने पति के बिजनेस में भी हाथ बटाती हैं।

4 of 6
shilpa shetty, raj kundra - फोटो : social media
अपने कमबैक को लेकर शिल्पा ने कहा है कि अब वह इस तरफ पूरा ध्यान लगा रही हैं। शिल्पा के मुताबिक वह इस समय तीन फिल्मों की कहानियां पढ़ रही हैं। इसके अलावा शिल्पा का मानना है कि भले ही वह फिल्मों में वापसी करेंगी लेकिन उनका परिवार और बच्चा हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
शिल्पा कहती हैं कि अब उनका बेटा विआन इतना बड़ा हो गया है और वह ज्यादातर समय स्कूल में रहता है। इसी वजह से अब वह अपने काम पर भी फोकस कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shilpa shetty - फोटो : social media
लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के पीछे शिल्पा बताती हैं कि विआन काफी छोटा था और उस समय सिर्फ उसे मेरी जरूरत थी मैं अपना पूरा ध्यान उसी पर देना चाहती थी और मुझे इस बात को लेकर कोई भी पछतावा नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें