फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। शो में वह बतौर जज नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके अलग-अलग रूप भी देखने को मिल रहे हैं। शो में कभी वह प्रतिभागियों को योग सिखाती हैं तो कभी वह डांस टीचर बन जाती हैं। आए दिन शो से जुड़े उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह शो के जज मनोज मुंतशिर और बादशाह के डांस के गुर सिखाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।