फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को जड़ा तमाचा, कह दी ये बड़ी बात

Wed, 18 Mar 2020 08:38 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : Instagram
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा कुछ दिन पहले ही दोबारा माता-पिता बनें। इस बात की जानकारी खुद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी। इस बीच राज कुंद्रा का एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि इसमें शिल्पा राज को थप्पड़ मारती हुई दिखीं।
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : instagram
इस वीडियो को खुद राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राज ने लिखा- 'शुक्रिया आप सभी के प्यार का। टिक टॉक पर एक मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं वो भी सिर्फ तीन महीन में कैसे?' राज के फॉलोअर्स में इजाफा होते ही राज ने एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में सभी सितारे राज के एक मिलियन फॉलोअर्स होने पर आश्चर्यचकित हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : social media
वीडियो में दिखाया गया है कि राज गाने पर डांस कर रहे हैं। गाने के बोल हैं- 'न हम अमिताभ, न दिलीप कुमार, न किसी हीरो के बच्चे।' वीडियो में दिखाया गया है कि शिल्पा शेट्टी अचानक वहां पर आ जाती हैं और राज को थप्पड़ जड़ देती हैं। इसके बाद शिल्पा कहती हैं- 'औकात में रहो, मेरे पति हो।' 
 

4 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
खास बात है कि राज कुंद्रा बिजनेस मैन हैं। ऐसे में उनके फॉलोअर्स की संख्या तीन महीने में तीन मिलियन होना अपने आप में बड़ी बात है। राज के लिए ये दोहरी खुशी का मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी बेटी समीशा एक महीने की हो गई है और वो कुछ दिन पहले उसे घर भी ले आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
समीशा के एक महीने के होते ही शिल्पा ने एक तस्वीर साझा की थी। इसमें पूरा परिवार एक दूसरे के हाथ पर हाथ रखे हुए है। सबसे पहले राज कुंद्रा का हाथ है। फिर शिल्पा शेट्टी का हाथ है। उसके बाद शिल्पा-राज के बेटे वियान का हाथ और फिर बेटी समीशा का हाथ है। शिल्पा ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था, 'तुम्हारा पहला पड़ाव, मेरी राजकुमारी समीशा। एक महीना पूरा करने की शुभकामनाएं। मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं।'

90 के दशक में टॉप पर थीं ये गायिका, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें