शिल्पा शेट्टी आज एक सक्सेसफुल बॉलीवुड हीरोइन के रूप में जानी जाती हैं । शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अब एक डांस रियलिटी शो की जज के रूप में दिखाई दे रही हैं। शिल्पा के परिवार का कोई बॉलीवुड कनेक्शन नहीं था इसलिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने में काफी मुश्किल हुई ।
विज्ञापन
2 of 7
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
हाल ही में शिल्पा ने 'ह्यूमन ऑफ बॉम्बे' इंस्टाग्राम पेज से बात करते हुए अपने स्ट्रगल के बारे में बात की । इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें प्रोड्यूसर बिना किसी वजह के अपनी फिल्मों से बाहर कर दिया करते थे । शिल्पा ने बताया, 'मैं काली, लंबी और पतली थी । जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो मैं सिर्फ 17 साल की थी ।'
विज्ञापन
3 of 7
shilpa shetty
'मैं अंदर ही अंदर कुछ बड़ा करने की ख्वाहिश पाले बैठी थी । कुछ अलग, कुछ बेहतर करना चाहती थी, लेकिन मुझे कभी ऐसा लगा ही नहीं कि मैं कर पाऊंगी । मैंने एक फैशन शो में सिर्फ मस्ती के लिए पार्टिसिपेट किया तो मैं एक फोटोग्राफर से मिली जो मेरी तस्वीरें लेना चाहता था ।'
4 of 7
shilpa shetty
- फोटो : instagram
'मेरे लिए यह एक बहुत अच्छा मौका था अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने का । यहीं से मैंने मॉडलिंग की शुरुआत की । कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है । मैंने कभी भी ये दुनिया नहीं देखी थी और न ही चीजों को समझा था । जब कामयाबी की कसौटी पर कसे जाने का वक्त आया तो मैं तैयार नहीं थी ।'
विज्ञापन
5 of 7
Shilpa Shetty
'मुझे नहीं पता था हिंदी कैसे बोलते हैं । कैमरा के आगे हिचकिचाती थी । मैंने बहुत कोशिश की लेकिन लगता था कि मैं बस पीछे-पीछे लटकी हुई हूं । एक पल को एन्जॉय करना और दूसरे को इगनोर कर देना आसान नहीं होता है । मुझे याद है कि ऐसे प्रोड्यूसर थे जिन्होंने बेवजह मुझे अपनी फिल्मों से बाहर कर दिया ।'
विज्ञापन
6 of 7
Shilpa Shetty
'कोई मेरे पक्ष में नहीं था । मुझे लगातार कोशिश करते रहना था । जो मैं कर रही थी।' बता दें कि शिल्पा ब्रिटिश रियलिटी शो बिग ब्रदर से मशहूर हो गई थीं । शिल्पा ने इस बारे में बताया, 'मैंने खुद को अलग पहचान देने का फैसला किया और बिग ब्रदर में एंट्री ली । ये मेरे लिए कुछ अलग करने का मौका था । इसके बाद जिंदगी में काफी बदलाव आए ।'
शिल्पा ने कहा, 'वहां लोगों ने मुझे जल्दी स्वीकार नहीं किया क्योंकि मैं भारत से थी। ये मेरे लिए बहुत मुश्किल था । मैं उस घर में अपने में ही रहती थी । लेकिन मैंने हार नहीं मानी । जब मैं ये शो जीती तो लोगों ने मुझसे कहा कि हमें तुम पर गर्व है । इस स्ट्रगल ने मुझे बहुत कुछ दिया । मैं सिर्फ अपने लिए ही नहीं उन सब के लिए भी लड़ी जो रंगभेद का शिकार होते हैं ।'