फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बतख से डरीं शिल्पा शेट्टी ब्रेड फेंक कर भागीं, लंदन से सामने आया मजेदार वीडियो

Thu, 04 Jul 2019 09:08 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी का टीवी रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' पिछले दिनों ही खत्म हुआ है । अब शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ लंदन में छुटि्टयां मना रही हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने लंदन से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बतखों को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। शिल्पा के पास इतनी सारी बतख आ जाती हैं कि वो डर जाती हैं और वहां से भागती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
इस वीडियो में शिल्पा रेड टीशर्ट और ब्लू रिप्ड जींस पहने नजर आ रही हैं । उनके आसपास बहुत सारी बतख हैं, जिन्हें वो खाना खिलाती हैं । जब शिल्पा दूसरी रोटी हाथ में लेती हैं तो एक बतख उनके बहुत करीब आ जाती है। तब शिल्पा डर जाती हैं और रोटी फेककर वहां से भागती हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'ब्रेड के बाद क्या मैं थी । बतख की चोंच बहुत नुकीली होती है । मैं और मेरा बेटा हर साल बतखों को खाना खिलाते हैं ।' इससे पहले भी शिल्पा ने एक फोटो शेयर की थी । इसमें शिल्पा अपने पति और सचि तेंदुलकर के साथ नजर आई थीं । 

 

4 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
इस फोटो के साथ शिल्पा ने लिखा था, 'गर्मियों की पार्टी । सिम कंवर और नीरज कंवर आप दोनों बेस्ट होस्ट हैं । हर साल सचिन तेंदुलकर के साथ तसवीर शेयर करना एक पंरपरा बन गई है ।' बता दें कि शिल्पा लंबे समय बाद फिर से बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : social media
शिल्पा ने फिल्मों में वापसी को लेकर कहा, ‘हिंदी फिल्मों से मेरा नाता अब भी बना हुआ है और इस समय मेरे पास कम से कम पांच स्क्रिप्ट्स हैं जिन्हें मैं पढ़ रही हूं। मैं फिल्मों में अभिनय करना चाहती हूं और इनमें से जो भी स्क्रिप्ट मुझे सबसे ज्यादा पसंद आएगी, उसी फिल्म से मैं सिनेमा में अपनी नई पारी की शुरुआत करूंगी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें