फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समंदर किनारे बसा है शिल्पा शेट्टी का आलीशान बंगला, जिम से लेकर गार्डन तक सब है मौजूद, देखें 10 तस्वीरें

Sun, 11 Oct 2020 11:28 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन सितारों में हैं जो सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। शिल्पा अक्सर अपने आलीशान बंगले से ही वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, चाहे उनके फिटनेस वीडियो हों या कुकिंग वीडियोज, हमेशा खास होते हैं। उनका बंगला मुंबई के जुहू में है, जिसका नाम 'किनारा' है। लॉकडाउन के वक्त शिल्पा पति राज कुंद्रा, बेटे वियान और बेटी समीषा के साथ वक्त बिताती हुई देखी गईं। तो चलिए इसी कड़ी में हम आपको शिल्पा शेट्टी के इस खूबसूरत घर की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी का बार और डाइनिंग एरिया मेहमानों और पार्टीज के लिए परफेक्ट जगह है। शिल्पा के घर में लॉन्ग वुडेन डाइनिंग टेबल है। साथ ही दीवारों पर कई पेटिंग्स लगे हुए हैं। डाइनिंग एरिया और लिविंग एरिया के बीच में ग्लास डोर लगा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा के घर का बाकी हिस्सा जहां बोल्ड कलर में है वहीं बेडरूम में हल्के रंग को प्राथमिकता दी गई है। ऑफ व्हाइट दीवारों के रंग के साथ मैचिंग बेड है। वहीं बेडरूम का फ्लोर वुडेन है।

4 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
घर के किचन को मॉडर्न लुक दिया गया है। शिल्पा के किचन का रंग ब्लैक और ग्रे है। साथ ही मॉड्यूलर फिनिशिंग है। अभिनेत्री अक्सर खाना बनाते हुए तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
घर की बालकनी से बाहर सुकून देने वाली हरियाली है। जहां बहुत से पेड़ पौधे लगे हुए हैं। बालकनी का हिस्सा काफी बड़ा है। यहां हरे रंग की कुर्सी रखी गई है। जबकि पैटर्न फ्लोर है।
विज्ञापन

6 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी को अगर इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो आपने भी उनके घर का ये हिस्सा जरूर देखा होगा। शिल्पा यहीं से योगा करते हुए वीडियो पोस्ट करती हैं। घर के इस हिस्से को एथनिक लुक देने के लिए बड़े साइज का स्टोन लगा हुआ है। यहां का फ्लोर संगमरमर फिनिशिंग है। बैठने के लिए सिटिंग एरिया भी है। आमतौर पर वीडियो की शुरुआत में शिल्पा यहां बैठे हुए दिखती हैं।
विज्ञापन

7 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी के घर में जिम की व्यवस्था है। वो यहां अपने बेटे वियान के साथ एक्सरसाइज करती नजर आती है। उनके बंगले की खास बात यह है कि इसमें फेंग शुई और वास्तु का भी खास ख्याल रखा गया है।

8 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
घर के गार्डन में बुद्ध की बड़ी सी मूर्ति लगी है। शिल्पा कई बार गार्डन में भी योगा करती दिखती हैं। साथ ही कुछ और मूर्तियां भी यहां पर लगे हुए हैं।

9 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
गार्डन में कई तरह की सब्जियां और फल भी उगाए जाते हैं। यहां फ्रूट ट्री के नीचे बैठने के लिए पीले रंग की बेंच है। घर में बने गार्डन के इस एरिया से समंदर साफ नजर आता है।
विज्ञापन

10 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी घर में पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। गणेश चतुर्थी हो या दिवाली का मौका, वो सोशल मीडिया पर पूजा करते हुए तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें