फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

123 साल के बाबा से ली शिल्पा शेट्टी ने फिट रहने और सुखी जीवन की प्रेरणा, बताया जिंदगी का खास मंत्र

Thu, 16 Jul 2020 02:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस और योग मंत्र की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो लोगों को फिट रहने के तरीके भी बताते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी ने खुद को फिट रखने की प्रेरणा कहां से और किससे ली है? अगर नहीं तो अभिनेत्री ने खुद अब इस बारे में बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सुखी व सार्थक जीवन की प्रेरणा देने वाले 123 साल के काशी के मशहूर संत शिवानंद नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए शिल्पा शेट्टी ने लंबा- चौड़ा कैप्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने कैसे संत शिवानंद से सुखी व सार्थक जीवन जीने की प्रेरणा ली। 
विज्ञापन

3 of 5
बाबा शिवानंद - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट में लिखा, 'सबसे खुश इंसान, शानदार और सकारात्मक विभूति हैं शिवानंद बाबा। वह 123 वर्ष के हैं और बेहतर जिंदगी के लिए वह हमारे लिए आदर्श हैं। वह एक सुखी और खूबसूरत जीवन का सबसे अच्छा मंत्र बताते हैं। बाबा मानते हैं कि अच्छे विचार और अच्छे कर्म, इच्छा रहित और समर्पित जीवन से हम ईश्वर को पा सकते हैं। इससे आपका जीवन खूबसूरत बन जाएगा.. सच में।' 

4 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'आपके पास जो भी है, उसमें खुश और संतुष्ट रहें। जो भी हमारे नसीब में है, उसका पूरा इस्तेमाल करें। लालच और ज्यादा इच्छाओं का परित्याग करें। इससे हमें अकल्पनीय शांति और खुशी हासिल होगी। आज के समय में बाबा शिवानंद से बेहतर जीता जागता उदाहरण दूसरा कोई नहीं है। उनका जीवन हमें इस सच्चाई से रूबरू करवा सकता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अपने पोस्ट के आखिरी में शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'बाबा शिवानंद से प्रेरित होकर मैंने अपने जीवन का मंत्र बनाया है कि खुश रहो, संतुष्ट रहो और सकारात्मक बने रहो।' सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि बाबा शिवानंद की उम्र को लेकर विवाद हो सकता है लेकिन यह निश्चित तौर पर कहा जाता है कि वह दुनिया में सबसे अधिक उम्र वाले लोगों में से एक हैं।

पढ़ें: लता मंगेशकर ने की ऋतिक और उनके दादा की तारीफ, अभिनेता ने कहा- 'यह कहकर आपने मेरा...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें