फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में हुए बम धमाकों के 13 दिन बाद शिल्पा शेट्टी का बड़ा खुलासा, दंग रह गए सभी

Sat, 04 May 2019 12:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty, raj kundra - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो कई ब्रांड का प्रमोशन करती हुई नजर आती हैं। इसके अलावा वो डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 को जज कर रही हैं। शिल्पा का ये शो टीआरपी की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा है। बीती शाम शिल्पा शेट्टी एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए पहुंचीं जहां उन्होंने एक ऐसी बात बताई जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।  
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram
दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने बताया कि श्रीलंका में हुए बम धमाकों में उनके पति राज कुंद्रा बाल-बाल बचे हैं। 21 अप्रैल को श्रीलंका में कई धमाकों में करीब 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई वहीं सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : amar ujala
शिल्पा ने कहा कि 'मारे गए लोगों के परिवारों से मेरी पूरी सहानुभूति है। ये काफी डरावना था। मैंने अभी तक इस बात को बताया नहीं है लेकिन मेरे लिए जो सबसे ज्यादा डरावनी बात थी कि राज कुंद्रा अपने कुछ दोस्तों के साथ उसी दिन उस होटल में ठहरने वाले थे। भगवान की कृपा है कि ये ट्रिप नहीं हुआ।' 

4 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा ने आगे कहा कि 'ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि जिंदगी का कुछ भरोसा नहीं है। ये तो राज और मेरी खुशकिस्मती है कि ऐसा कुछ भी हमारे साथ नहीं हुआ।' बता दें कि इस इवेंट में शिल्पा पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के साथ पहुंची थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी के लुक की बात करें तो उन्होंने इस दौरान रेड कलर का जंपसूट पहना था। शिल्पा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हमेशा फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। चाहे वेस्टर्न ड्रेस हो या इंडियन, शिल्पा बखूबी उसे कैरी करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें