फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छैंया छैंया' से मलाइका बनीं सुपरस्टार, इन दो अभिनेत्रियों ने ठुकरा दिया था ऑफर

Fri, 29 Nov 2019 12:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora - फोटो : file photo
मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस और लुक्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। पेपराजी की वो पसंदीदा सितारों में से एक हैं। मलाइका अरोड़ा अपने आइटम नंबर की वजह से भी जानी जाती हैं। उनका ऐसा ही एक गाना है फिल्म 'दिल से' का 'छैंया छैंया'। कम ही लोगों को पता होगा कि मलाइका से पहले इस गाने के लिए दो मशहूर अभिनेत्रियों से संपर्क किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
farah khan - फोटो : file photo
कोरियाग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान ने खुलासा किया है कि मलाइका से पहले इस गाने के लिए रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से संपर्क किया गया था। दरअसल गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में एक सेशन में फराह खान ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ये राज खोला। 
विज्ञापन

3 of 5
Farah Khan - फोटो : file photo
फराह खान ने बताया कि 'हमें स्टेशन पर शूट करने की अनुमति नहीं मिली, इसलिए हमने इसे एक ट्रेन के ऊपर शूट किया। इसे चार दिन में हमने पूरा कर लिया और ट्रेन पर से कोई गिरा भी नहीं। हमने शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक कई अभिनेत्रियों से संपर्क किया था लेकिन सबने मना कर दिया था। जिसके बाद मलाइका को अप्रोच किया गया और वो एक स्टार बन गईं।' बता दें कि गाने में मलाइका के साथ शाहरुख खान भी हैं।

4 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram
'छैंया छैंया' गर्ल मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो हर दिन अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मलाइका अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं लेकिन कई बार उनका फैशन फैंस को पसंद नहीं आता और ट्रोल कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora - फोटो : social media
हाल ही में मलाइका ने एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह सिल्वर शिमरी आउटफिट पहने दिखाई दीं। इस फोटोशूट को खास बनाने के लिए बैकग्राउंड में भी सिल्वर कपड़े का इस्तेमाल किया गया। मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।

Bigg Boss को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, ये खास दोस्त करेगा होस्ट!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें